दहेज में बुलेट के लिए नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या ;  जांच में जुटी पुलिस

दहेज में बुलेट के लिए नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या ; जांच में जुटी पुलिस

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत मकसूदपुर गांव में दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी दिलीप कुमार की पत्नी निभा कुमारी के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि निभा की शादी बीते 5 दिसंबर को धूमधाम से की गई थी.

 

शादी में दहेज के रूप में पांच लाख रुपये नकद और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल दी गई थी. जिसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी. मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था. वही परिजनों का कहना है कि दहेज नहीं मिलने के कारण ससुराल वालों ने उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. मृतका का पति हैदराबाद एयरपोर्ट पर कार्यरत है. बताया जा रहा है कि घटना की रात उसने पत्नी से मोबाइल पर बात भी की थी.

सुबह घरवालों ने उसे कमरे में मृत अवस्था में पाया. वही घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल मे अपर थानाध्यक्ष राज शेखर व एएसआई मृत्युंजय कुमार पहुंचे, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. वही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

 

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़