ट्रैक्टर की टक्कर से घायल किशोर की उपचार के दौरान पटना में मौत ; मचा कोहराम

ट्रैक्टर की टक्कर से घायल किशोर की उपचार के दौरान पटना में मौत ; मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत सिउरी गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से घायल किशोर की इलाज के दौरान पटना के निजी क्लीनिक में मौत हो गई. मृतक सिउरी गांव निवासी स्व मंगरू राम का 12 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि वह साइकिल से बाजार पर बाल कटवाने जा रहा था. उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. परिजन उसको निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गये,

Add

जहां उपचार के दौरान मौत हो गई. उसकी मौत के बाद जहां परिवार वालों में रोना -पीटना लग गया. वहीं परिजन शव लेकर छपरा पहुंचे, जहां मशरक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. मृतक दो भाईयों और एक बहन में छोटा था. ट्रैक्टर गांव के सनोज कुमार पिता मुन्नी लाल राय की बताई गई. मौत होते ही परिजनों ने शव को लेकर थाना चले आए जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया, वहीं मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़