जन्मदिन पर हाथों में रचाई मेंहदी ; फंदे पर लटकी मिली छात्रा की लाश…!

जन्मदिन पर हाथों में रचाई मेंहदी ; फंदे पर लटकी मिली छात्रा की लाश…!

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनौर हरनारायण पंचायत में आठवीं की छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे से लटकते हुए पाया गया. जिसके बाद घर में रोना-धोना लग गया. मृत छात्रा स्थानीय निवासी पलम्बर मिस्त्री हीरा लाल शर्मा की बड़ी पुत्री 14 वर्षीय खुशबू कुमारी बताई गई है. बताया जा रहा है कि उसके द्वारा घर के दूसरे तल्ला पर फांसी लगाकर खुदकुशी किया गया है. वैसे यह जांच का विषय है. इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया. घर के बाहर गांव वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. देर संध्या खबर मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान मौके पर पहुंच घटना की तहकीकात में जुट गये. उसका शव पलंग पर पड़ा हुआ था.

Add

गले पर काला निशान पाया गया है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी लेने में लगी हुई है. बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व उसकी मां का निधन हो चुका है. उसके पिता पलंबर का काम करते हैं. प्लंबर के काम के सिलसिले में वह बीते दिन दूसरे गांव गए थे और रात्रि में वहीं पर रुके हुए थे. आज उन्हें सूचना मिली थी उनकी पुत्री के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया है. वह तीन बहन व एक भाई में बड़ी थी. इस संबंध में लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले से परोस गांव धर्मपुर में पोलम्बर के काम करने गए हुए थे.

रात्रि में वही पर रह गए थे. आज इस घटना की सूचना पड़ोसी द्वारा फोन पर दी गई. घर आये तो देखा कि लड़की का शव नीचे वाले घर के पलंग पर लेटाया गया है. घटना के सम्बंध में उन्होंने बताया कि लड़की का एक दिन पूर्व फोन तोड़़ दिया गया था. जिसको लेकर उसके द्वारा खुदकुशी किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि मामा-मामी ही उसका ख्याल रखते थे. इस मामले में थाना अध्यक्ष हेमन्त कुमार ने कहा कि शव को पोस्मार्टम में भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि मौत का कारण क्या है.

Loading

77
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़