CHHAPRA DESK – आईएमए छपरा शाखा की वार्षिक बैठक सह वर्ष 2026-28 के लिए नयी कमिटी का गठन शहर के छत्रधारी बाजार स्थित आईएमए भवन में की गई. उक्त अवसर पर आईएमए के सदस्यों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया. तदोपरांत वर्ष 2026-28 के लिए नयी कमिटी का गठन किया गया. जिसमें डॉक्टर किरण ओझा को आईएमए छपरा का अध्यक्ष बनाया गया. वहीं डॉ सुधांशु शेखर को सचिव बनाया गया. जबकि डॉक्टर तौसीफ मुज्तबा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर संगीता चौधरी, डॉक्टर रामएकबाल प्रसाद एवं डॉ एसएस प्रसाद को संयुक्त रूप से बनाया गया है. वहीं संयुक्त सचिव डॉ नीरज कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार को बनाया गया है.

वहीं क्लीनिकल सेक्रेटरी डॉ महिमा पांडे एवं डॉ रवि अमित को बनाया गया है. जबकि क्लिनिकल सेंट्रल काउंसिल सदस्य डॉक्टर शालिग्राम विश्वकर्मा, डॉक्टर रंजितेश कुमार सिंह एवं स्टेट काउंसिल सदस्य डॉ महेंद्र मोहन, डॉ गोपाल कृष्ण, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह डॉक्टर प्रकाश ठाकुर डीआर सर्वजीत कुमार, डॉ राकेश कुमार को बनाया गया है. वही डॉक्टर सीएन गुप्ता, डॉक्टर डीके ओझा, डॉ राजीव रंजन, डॉक्टर एनके जैन, डॉक्टर रवि शंकर सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर मकेश्वर चौधरी, डॉक्टर एस एन प्रसाद, डॉक्टर आरसी ठाकुर, डॉक्टर एस एस प्रसाद, डॉक्टर दीपक कुमार एवं डॉ नम्रता जायसवाल को कमिटी का सदस्य बनाया गया है.

![]()

