राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर मौना बस्ती में हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर मौना बस्ती में हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

CHHAPRA DESK –  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आज शहर के मौना दालदली बाजार एवं मोहन नगर बस्ती स्थित एक विवाह भवन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें धर्म, संस्कृति और राष्ट्र चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया. उक्त अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि सनातन समाज अपनी एकता, परंपरा और संस्कारों के प्रति सदैव जागरूक है. सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की वर्तमान स्थिति, संगठन की आवश्यकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर अपने विचार रखे.

 

कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और समर्पण का वातावरण बना रहा. कार्यक्रम में दर्जनों मातृशक्ति एवं युवकों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भारत माता पूजन के साथ किया गया. वहीं सुंदर राष्ट्रीयता से ओतप्रोत एकल गीत खंड कार्यवाह धनंजय उदय के द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा समरसता मंत्र नगर व्यवस्था प्रमुख प्रेम कुमार ने वाचन किया. वहीं मंच का कुशल संचालन विभाग व्यवस्था प्रमुख ओम प्रकाश गुप्त ने किया. कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया. सभी का संकल्प रहा कि धर्म,

संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से समाज को संगठित एवं सशक्त बनाएंगे. विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार जिला प्रमुख अरुण पुरोहित ने साप्ताहिक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प कराया. उक्त अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक विजय कुमार सिंह, धर्म प्रचारक अरुण पुरोहित, धर्मनाथ मन्दिर के महंथ अखिलेश्वर पर्वत गिरी, बजरंग दल के पूर्व प्रांतीय संयोजक राहुल मेहता, डॉ चरण दास, भाजपा नेत्री ममता मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही.

Loading

81
E-paper Social ब्रेकिंग न्यूज़