CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में दो महिला की मौत हुई है एक महिला की मौत उपचार के दौरान पटना में हो गई है. मृत महिला की पहचान जिले के मकेर थाना क्षेत्र के गंज मसूरिया गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश राय की 51 वर्षीय पत्नी चंदा देवी के रूप में की गई है. उसकी मृत्यु के बाद परिवार वाले शव लेकर रोते-पीटते छपरा पहुंचे, जहां स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि करीब पांच रोज पूर्व वह घर के बाहर खड़ी थी. उसी बीच तेज गति से जा रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया.

जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उस दौरान उन लोगों के द्वारा बाइक चालक को पकड़ते हुए बाइक को जब्त किया गया था लेकिन कुछ शराब माफिया आए और बाइक उसको छुड़ाकर ले गये. वहीं घायल महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से हाजीपुर अस्पताल और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान मौत हुई है. वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाना पुलिस के हवाले किया गया है.

जबकि, दूसरी घटना जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां रसूलपुर निवासी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव की पत्नी शालिनी श्रीवास्तव उर्फ़ शोभा कुमारी की संदिग्ध मौत हुई है. मौत का कारण तबीयत खराब होना बताया जा रहा है, लेकिन इस इसे संदेहास्पद मौत मानते हुए रसूलपुर थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

![]()

