
CHHAPRA DESK – दीघा सेतु के समानांतर बन रहे सिक्स लेन केबल ब्रिज निर्माण परियोजना का सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मोहब्बतपुर एवं करमचक मौजा के 45 में से शेष 43 रैयतों का दो दिनों के अंदर नोटिस का तामिला सुनिश्चित कराने का निदेश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया. साथ ही गंगाजल मौजा के 189 रैयतों को भू-अर्जन के अमीन, MoRTH के अमीन तथा अंचल के अमीन के माध्यम से अविलंब नोटिस का तामिला कराने का निर्देश दिया गया.

वहीं गंगाजल के 20 अज्ञात स्वामित्व वाले प्लॉट की मापी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं MoRTH को संयुक्त रूप से करने को कहा गया ताकि अविलंब 3D की कार्रवाई की जा सके. इस सिक्स लेन पुल निर्माण के बाद छपरा, सिवान व गोपालगंज के लोगों को पटना पहुंचने में जहां दूरी कम होगी वही समय की भी बचत होगी.

![]()

