
GORAKHPUR DESK – रेल मंत्री अष्विनी वैष्णव ने इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार कार्य योजना के तहत ₹497.07 करोड़ की लागत से पूर्वोत्तर रेलवे के औंड़िहार-वाराणसी सिटी (31.36 किमी) तीसरी लाइन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है. यह परियोजना पूर्वी उत्तर प्रदेष के वाराणसी एवं गाजीपुर जनपद में अवस्थित है. परियोजना के अन्तर्गत कार्य आरम्भ होने पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा. बता दें कि औंड़िहार-वाराणसी दोहरी लाइन खण्ड पर बड़ी संख्या में यात्री एवं माल गाड़ियों का संचलन किया जाता है. औड़िहार एक प्रमुख जंक्शन है, जहां से दरभंगा, रक्सौल, जयनगर, छपरा, गया, टाटानगर, कोलकाता, मऊ, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, दुर्ग, पुणे, मुम्बई, गोंदिया, गुवाहाटी, नई दिल्ली आदि शहरों के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है.

जिसके कारण इस मार्ग पर तीसरी लाइन की मांग थी, जिसको पूरा करते हुए रेल मंत्रालय द्वारा औंड़िहार-वाराणसी सिटी के मध्य तीसरी लाइन के निर्माण को मंजूरी दी गई है. यहाॅ मेमू शेड भी है. इस तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के फलस्वरूप इस खण्ड की लाइन क्षमता में वृद्धि होगी. जिससे दोनों तरफ से अतिरिक्त यात्री गाड़ियों का संचलन हो सकेगा तथा प्रति वर्ष 1.99 मीलियन टन माल का अतिरिक्त ट्रैफिक मिलेगा, जिसके फलस्वरूप रेल राजस्व में वृद्धि होगी. इस तीसरी लाइन का निर्माण हो जाने पर गाड़ियों का डिटेन्सन को रोका जा सकेगा, जिससे रेल राजस्व की बचत हो सकेगी तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. इस खण्ड से पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत हेतु अतिरिक्त गाड़ियों का संचलन हो सकेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेष के वाराणसी एवं गाजीपुर जनपदों के विकास में तेजी आयेगी.

![]()

