छपरा जंक्शन के पुराने भवन को तोड़कर बनेगा आधुनिक मल्टी-स्टोरी स्टेशन भवन : डीआरएम ने निरीक्षण कर दिया निर्देश

छपरा जंक्शन के पुराने भवन को तोड़कर बनेगा आधुनिक मल्टी-स्टोरी स्टेशन भवन : डीआरएम ने निरीक्षण कर दिया निर्देश

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने आज मंडलीय अधिकारियों की टीम के साथ छपरा जंक्शन का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण किया. उस दौरान उन्होंने स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं तथा परिचालन व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. वहीं निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने स्टेशन पर चल रही कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संरक्षा नियमों का अनुपालन करने को निर्देश दिया. उन्होंने स्टेशन परिसर में खराब पड़े वाटर बूथ एवं डिजिटल घड़ी को अविलंब दुरुस्त कराने तथा नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए. यात्रियों को बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया गया.

Add

वही छपरा जंक्शन के संपूर्ण पुनर्विकास की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है. वही स्टेशन के पुराने भवन को पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से आधुनिक मल्टी-स्टोरी स्टेशन भवन का निर्माण किया जाएगा. जिसको लेकर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा.वही नए भवन में अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसमें फुल एसी वेटिंग हॉल, जनरल वेटिंग हॉल, आधुनिक बुकिंग एवं टिकटिंग काउंटर, विस्तृत प्रतीक्षालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था शामिल होगी.

इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए सेकेंड एंट्री गेट का निर्माण भी प्रगति पर है. इससे स्टेशन पर प्रवेश और निकास दोनों ओर से सुगम हो सकेगा. डीआरएम ने प्रस्तावित भवन और अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. जल्द ही प्लान के तहत कार्य शुरू किए जाएंगे. छपरा जंक्शन वाराणसी मंडल का एक प्रमुख स्टेशन है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है. ऐसे में स्टेशन का आधुनिकीकरण यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से काफी जरुरी है.


निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) नरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विकास कुमार सिंह, विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सौरभ राठौर, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पांडेय तथा सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

Loading

67
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़