पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित मेला का डीएम व अधीक्षण अभियंता ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित मेला का डीएम व अधीक्षण अभियंता ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

CHHAPRA DESK –  नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में विद्युत आपूर्ति अंचल छपरा द्वारा “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” के तहत घरों पर सोलर रूफटॉप लगवाने के लिये आज भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय सोलर मेला का आयोजन किया गया। इस सोलर मेला में इच्छुक आवेदक, सोलर रूफटॉप लगाने वाली विभिन्न एजेंसियां एवं योजना के तहत वित्त पोषण करने वाले बैंकर्स का एक साथ समागम हुआ. इस योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप लगाने के लिये सब्सिडी दी जाती जाती है.

1 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप के लिये 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप के लिये 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप के लिये 78 हजार रुपये सब्सिडी बिहार सरकार द्वारा लाभुकों को दी जा रही है. सारण जिलान्तर्गत लगभग 2700 आवेदकों द्वारा इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया गया है. सोलर मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ बिजली बिल कटौती/शून्य कर काफी बचत कर सकते हैं.

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से इस योजना का लाभ लेने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिये प्रेरित करने का अनुरोध किया. उन्होंने इस योजना का लाभ लेकर अपना बिजली बिल शून्य करने वाले कुछ उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सभी बैंकर्स को इस योजना के तहत लाभार्थियों को उदारतापूर्वक ऋण देने का आह्वान किया. इस अवसर उन्होंने विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधिगण को प्रतीक चिह्न भी भेंट किया.  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न वेंडर्स एवं बैंकों द्वारा लगाये गए स्टॉल का भी अवलोकन किया.

उन्होंने विभिन्न वेंडर्स से उनके प्रोडक्ट एवं तकनीक के बारे में जानकारी ली. उन्होंने ऊर्जा विभाग के पदाधिकारियों को सभी मुखिया जी एवं अन्य पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों के साथ प्रेक्षा गृह में बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से लाभान्वित करने हेतु सार्थक पहल करने को कहा गया.
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता रितेश कुमार, REC के ऑफिसर इन चार्ज, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्त्ति पूर्वी / पश्चिमी , जिला अग्रणी प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधिगण, सोलर पैनल सिस्टम का व्यवसाय करने वाले वेंडर्स तथा आवेदक एवं लाभार्थी गण उपस्थित थे.

Loading

81
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़