विभिन्न आर्केस्ट्रा में छापामारी कर 15 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त ; सात आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

विभिन्न आर्केस्ट्रा में छापामारी कर 15 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त ; सात आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

CHHAPRA DESK –  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के पत्र के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार महिला थाना पुलिस टीम द्वारा रिविलगंज एवं कोपा थानान्तर्गत विभिन्न आर्केस्ट्राओं का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया. इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 15 नाबालिग लड़कियाँ (जिनमे उत्तर प्रदेश-01, असम-01, पंजाब-04, पश्चिम बंगाल-04, बिहार-03, ओडीशा-02) मुक्त कराया गया। इस संबंध में महिला थाना कांड सं0-11/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में मई 2024 से अबतक सारण जिलान्तर्गत कुल 316 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराकर 39 कांड दर्ज करते हुए 105 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है.

Add

गिरफ्तार आर्केस्ट्रा संचालकों में कोपा थाना क्षेत्र के बलडिहा गांव निवासी दीपक कुमार यादव, सम्हौता गांव निवासी हरिशंकर मांझी, पोखरभिंडा गांव निवासी संजीत कुमार मांझी, बलूआटोला निवासी गोविन्द कुमार यादव, रिविलगंज थाना क्षेत्र निवासी संदीप यादव, गौरी मठिया गांव निवासी विनय ठाकुर एवं मेथवलिया गांव निवासी मोहित कुमार शामिल हैं. छापामारी टीम में महिला थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पदाधिकारी, प्रभारी एएचटीयू, मिशन मुक्ति फाउन्डेशन के सदस्य, रेस्कयू फाउन्डेशन दिल्ली के सदस्य, नारायणी सेवा संस्थान, रेस्क्यू एण्ड रिलीफ फाउन्डेशन, पश्चिम बंगाल की टीम के सदस्य शामिल रहे.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़