
SIWAN DESK – सिवान जिला के पचरूखी थानान्तर्गत चीनी मिल के सभी बाइक सवार अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मार दी. इसके बाद जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जख्मी पत्रकार हिंदी दैनिक अखबार के रिपोर्टर रमेश कुमार सिंह बताए गए हैं. बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह किसी शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि वह शादी समारोह से कुछ लोगों की साथ कार से भवानी मोड़ स्थित अपनी दुकान पर पहुंचे थे, जहां उनकी बाइक खड़ी थी. दुकान से बाइक लेकर वह अपने घर जसौली खरग के लिए निकले ही थे.

तभी रास्ते में बंद पड़ी चीनी मिल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर उनके ऊपर फायर करनी शुरू कर दी. गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गये इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है. इस घटना के संबंध में उक्त पत्रकार ने बताया कि वर्ष 2022 में गांव के आरोपी ने जेल से उन्हें जान से मारने की सुपारी दी थी. वह गंगवार के मामले में जेल गया था.

वहीं तत्कालीन पचरुखी थाना अध्यक्ष ने इस संबंध में जेल अधीक्षक से जानकारी हासिल की है. बताया जा रहा है कि वह अपराधी फिलहाल विदेश में रह रहा है. सूचना पके बाद पुलिस अधीक्षक, सिवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 एवं FSL की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में घटनास्थल से 01 खोखा बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा घटना के त्वरित उद्भेदन एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है.

![]()

