अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में एक किशोर समेत दो व्यक्ति की मौत

अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में एक किशोर समेत दो व्यक्ति की मौत

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में एक किशोर समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने रात्रि में ही शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया. मृत बच्चा जिले के कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी के मठिया गांव निवासी मुन्ना पड़ित का 10 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह कुछ कार्य से रिविलगंज बाजार आया था, जहां किसी चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल होने के कारण सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है.


जबकि, दूसरी घटना जिले के मशरक थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां मशरक थाना अंतर्गत 37 आरडी पुल के नीचे पानी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया. जिसके बाद शव की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव निवासी भुलाई महतो का 36 वर्षीय पुत्र कृष्णा महतो के रूप में की गई. वह सुबह से घर से निकले हुए थे देर शाम पल के नीचे उनका शो देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को पानी से बाहर निकाला तो उनकी पहचान की गई. इस घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात्रि पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां प्रशासनिक आदेश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Loading

81
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़