
CHHAPRA DESK – सारण जिले के मढौरा थाना अंतर्गत हसनपुरा गांव स्थित पोखर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत हसनपुरा वार्ड नंबर 10 निवासी रमेश प्रसाद की 26 वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी बताई गई है. काफी देर बाद जब उसकी खोजबीन की गई तो पोखर में उसका शव पाया गया तो यह देखकर पति व परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के प्रति रमेश प्रसाद ने बताया कि उसके पत्नी की मानसिक की स्थिति ठीक नहीं थी और इलाज चल रहा था. आज वे लोग खेत पर गए थे, जहां खेत पर काम चल रहा था. उसी बीच वह महिला कब पोखर की तरफ चली गई, उसे पता नहीं चला. वह समझा कि वह घर चली गई है और जब घर जाकर खोजबीन प्रारंभ की गई तो पोखर से उसका शव बरामद किया गया. जिसके बाद परिवार वालों में रोना पीटना लग गया.

![]()

