
CHHAPRA DESK – सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरहट गांव में आज ईंट निर्माण के दौरान एक चिमनी भट्ठा में भीषण हादसा हो गया. काम के दौरान अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आकर चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद भट्ठा परिसर में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया. गंभीर रूप से झुलसे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है.

प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. मृतक और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. सूचना मिलते ही डेरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ईंट पकाने की प्रक्रिया के दौरान आग अनियंत्रित हो गई. प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच भी की जा रही है. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

![]()

