
CHHAPRA DESK – सारण जिले की इसुआपुर थाना अंतर्गत पिपरहिया गांव स्थित मुख्य सड़क पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत बच्चे की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी सतन महतो के 7 वर्षीय पुत्र शिवराज के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क पर घर होने के कारण वह बच्चा सड़क के किनारे खेल रहा था. इसी बीच खेल-खेल में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया. जिसके कारण उसकी मौत हुई है. वही दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं, थाना पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. इस संबंध में परिवार वालों ने बताया कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, जिसे ट्रक ने कुचल दिया है.

![]()

