
CHHAPRA DESK- सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के मांझी थाना क्षेत्र के भभौली गांव निवासी मूरत बीन के 30 वर्षीय पुत्र अशोक बीन के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती देर रात्रि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे मांझी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में परिवार वालों ने बताया कि वह मजदूरी कर अपना घर परिवार चलता था. उसकी मौत के बाद परिवार वालों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है.

![]()

