दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार ; अब बच्चों को ढूंढ रहा बेचारा पति

दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार ; अब बच्चों को ढूंढ रहा बेचारा पति

GOPALGANJ DESK –  सारण जिला के मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनबाधा गांव से दो बच्चों की मां का प्रेमी संग फरार होना चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रेमी संग वह अपने दोनों बच्चों को भी लेकर फरार हुई है. अब पति बेचारा उसके साथ अपने बच्चों को भी ढूंढ रहा है. इस मामले में महिला के पति शैलेश सिंह ने गांव के ही एक युवक दीपक कुमार सिंह को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी में बेचारे पति के द्वारा बताया गया है कि 22 फरवरी को वह युवक उसकी पत्नी और दो बच्चों को बहला-फुसला कर लेकर फरार हो गया.

Add

उस दौरान महिला घर बनाने के लिए रखे 1.5 लाख रुपयेGOPALGANJ, सोना और चांदी के लाखों के गहने भी ले गई है. प्राथमिकी में बताया गया है कि जब घर आया तो पत्नी और दो बच्चे नहीं थे. काफी खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में पता चला कि दीपक उसकी पत्नी व बच्चों को लेकर फरार हो गया है. वहीं पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है. भागने के बाद उन दोनों का ही मोबाइल नंबर बंद आ रहा है.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़