
CHHAPRA DESK – सारण जिला के तरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए कार के इंजन में छुपाकर ले जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएच-73 पर स्थित गंडार नहर पुल के पास नियमित जांच अभियान के तहत सफेद रंग की TATA Nexon गाड़ी को रोका गया. तलाशी के दौरान पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद बोनट खोलकर जांच की गई. जांच में पाया गया कि गाड़ी के इंजन कंपार्टमेंट में चालाकी से शराब छुपाई गई थी. वहां से 180 एमएल के कुल 742 पीस Officer’s Choice Original Whisky बरामद किए गए.

इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान समस्तीपुर जिला के सरायगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी सोनू कुमार सिंह एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरायगंज थाना अंतर्गत मधुबन गांव निवासी इंदु देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों समस्तीपुर की ओर जा रहे थे. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. तरैया थाना पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

![]()

