दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या ; परिवार में शोक

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या ; परिवार में शोक

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत बरियारपुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना की सूचना के बाद उसके मायके वालों में कोहराम मच गया. मृत महिला जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी अखिलेश राय की 22 वर्षीय पत्नी मंतूरन देवी बताई गई है. उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकते हुए बरामद किया गया है.

इसकी सूचना के बाद मायके वाले दरियापुर से रोते-पीटते उसके ससुराल पहुंचे और उनकी सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे मायके वालों को सुपुर्द किया गया है. इस संबंध में दरियापुर थाना क्षेत्र के नाथा छपरा गांव निवासी विधान कुमार ने बताया कि दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे और रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Loading

72
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़