
CHHAPRA DESK – बिहार के सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के मोहब्बत परसा की बेटी सृष्टि पांडेय का चयन भारतीय सेना में अधिकारी पद के लिए हुआ है. उनकी ट्रेनिंग आगामी अप्रैल माह से ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में शुरू होने वाली है. इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. सृष्टि पांडेय ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है. जिसके बाद उन्होंने बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी की. अनुशासन और देश सेवा की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य तय किया और कड़ी मेहनत के बल पर उसे हासिल किया.

सृष्टि पांडेय के पिता हवलदार अरविंद कुमार पांडेय भारतीय सेना की 9 पैरा फील्ड रेजिमेंट में देश की सेवा करते हुए सन 2009 मे शहीद हो गए हैं. उनकी मां उषा पांडेय व उनकी दादी राधिका देवी पूर्व प्रधान अध्यापिका रह चुकी हैं. उनके दादा को इस बात की खबर मिलते ही खुशी की लहर फैल उठी और लोगो से बताते चले की मेरी पोती जीला का नाम रौशन कर दी. उनके चाचा अमरेंद्र कुमार पांडेय सी आर पीएफ मे पदस्थापित है परिवार में शिक्षा और देश सेवा की परंपरा ने सृष्टि को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. सृष्टि की इस सफलता से सारण जिले के लोगों में खुशी की लहर है. लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें भी देश सेवा के लिए आगे बढ़ने का हौसला देगी.

![]()

