जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में एक शराब माफिया के पैर में गोली मार किया गिरफ्तार

जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में एक शराब माफिया के पैर में गोली मार किया गिरफ्तार

SARAN DESK – सारण जिले के मशरक एवं पानापुर के बॉर्डर एरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में एक शराब माफिया के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शराब माफिया जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के मिथवा गांव निवासी मुन्नी महतो का 26 वर्षीय पुत्र सूरज महतो बताया गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. बता दे कि बीते दिन सारण जिले में जहरीली शराब कांड के बाद जहां पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी, वहीं एक दर्जन लोग गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. जिनका कहना था कि शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और आंखों से धुंधला दिखाई देने लगा. हालांकि उपचार के उपरांत सभी को अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. इस घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया. इस कांड का पूरा केंद्र मशरक और पानापुर क्षेत्र था.

शराब माफिया की कटिहार से हुई गिरफ्तारी

जहरीली शराब कांड जांच मामले में पुलिस के हाथ जो सुराग लगे उसके अनुसार इस जहरीली शराब की सप्लाई पानापुर थाना क्षेत्र निवासी सूरज महतो के द्वारा की गई थी. इस घटना के बाद वह फरार था और पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए कटिहार पहुंची, जहां से उसे गिरफ्तार का छपरा लाया गया. वही शराब की बरामदगी के क्रम में सूरज महतो को लेकर पुलिस मशरक-पानापुर के बॉर्डर एरिया में छापेमारी कर रही थी. उसी बीच उसके सहयोगियों के द्वारा उसे छुड़ाने के क्रम में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई. जवाबी कार्रवाई ने पुलिस में उसके पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया गया है.

जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा आज देर रात्रि तक शराब माफिया की धर-पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही थी. जिसके क्रम में पुलिस जैसे ही पानापुर थाना क्षेत्र में पहुंची, शराब माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग कर उसके पैर में गोली मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सुब्रत कुमार ने बताया कि गोली उसके पैर में लगी है. स्थिति खतरे से बाहर है. फिलहाल जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.

एसडीपीओ ने दी जानकारी

इस घटना के संबंध में मशरक एसडीपीओ के द्वारा बताया गया कि बीते दिन थाना क्षेत्र में जहरीली शराब कांड के बाद जांच के क्रम में यह बात सामने आई थी कि सूरज महतो के द्वारा ही उक्त जहरीली शराब की सप्लाई की गई थी. जिसके बाद वह क्षेत्र छोड़कर कटिहार में छुपा था. इस सूचना के आधार पर उसे कटिहार से गिरफ्तार कर शराब की बरामदगी और अन्य शराब माफिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मशरक और पानापुर के बॉर्डर एरिया में पहुंची थी. उसी बीच शराब माफियाओं ने उसे छुड़ाने के क्रम में पुलिस पर हमला बोल दिया और फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई और सूरज महतो के पैर में गोली मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि अन्य माफियाओं की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

Loading

11
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़