घर में सो रहे थे सभी ; बाहर बंधी गाय को पिकअप से ले भागे मवेशी चोर

घर में सो रहे थे सभी ; बाहर बंधी गाय को पिकअप से ले भागे मवेशी चोर

CHHAPRA DESK –  छपरा में मवेशी चोरी की घटनाएं पुनः बढ़ने लगी है. ताजा मामला सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां घर के सभी लोग घर में सोते रह गए और घर के बथान में बंधी गाय को पिकअप से लेकर मवेश चोर फरार हो गये. सुबह में जब घर वाले जगे तो देखा कि घर के बाहर खूंटें में बंधी गाय की रस्सी कटी हुई है और उनकी गाय नहीं है. जिसके बाद उन लोगों के द्वारा खोजबीन की गई और गांव में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया तो पाया गया कि उनकी गाय को मवेशी चोर एक पिकअप पर चले गए हैं. उक्त गाय दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार ढाला गांव निवासी भीखम सिंह के पुत्र ललन सिंह की बताई गई है.

इस संबंध में पीड़ित गृह स्वामी ललन सिंह के द्वारा दाउदपुर थाने में गे छोरी की प्राथमिक के लिए आवेदन दिया गया है. वही सीसीटीवी फुटेज को भी थाना को उपलब्ध कराया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर दाउदपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पिकअप से गाय चोरी की घटना सामने आई है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. बता दे कि जिले में मवेशी चोरी की घटनाएं पुनः बढ़ने लगी है और मवेशी चोर पिकअप से मवेशी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़