लुटेरे पति-पत्नी को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार ; सीसीटीवी फुटेज से हुई गिरफ्तारी

लुटेरे पति-पत्नी को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार ; सीसीटीवी फुटेज से हुई गिरफ्तारी

CHHAPRA DESK –  मुजफ्फरपुर इलाज कराने गई छपरा की महिला को कुरकुरे व कोल्डड्रिंक पिलाकर उसका आभूषण लेकर भागने वाले पति पत्नी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित वृद्ध महिला छपरा.की.रहनेवाली सुगिया देवी बताई गई है. जो कि इलाज के लिए मुजफ्फरपुर गई थी, जहां मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वह ट्रेन का इंतजार कर रही थीं, तभी पंकज कुमार और उनकी पत्नी संयोगिता कुमारी अपने बच्चे के साथ वहां पहुंचे. उन्होंने पहले बच्चे के बहाने महिला को कुरकुरे खिलाए और फिर उनपर दबाव डालकर खाने के लिए कहा.

Add

जिसके बाद आरोपियों ने महिला को नशा मिला कोल्ड्रिंक पिलाया और वह बेहोश हो गई. जिसके बाद उन्होंने महिला के गले और नाक से आभूषण लेकर फरार हो गए. यह घटना सीसीटीवी में कैद ह़ गई. इस घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की. तभी, अगले दिन दोनों आरोपी स्टेशन पर फिर से नये शिकार की तलाश में आए, तभी जीआरपी ने उन्हें हिरासत में ले लिया. तलाशी में लूटे गए आभूषण भी बरामद किए गए. पूछताछ में यह भी सामने आया कि 15 मार्च को भी दोनों ने इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़