क्लीनिक में कंपाउंडर की मिली लाश ; आत्महत्या या हत्या जांच के बाद होगा खुलासा

क्लीनिक में कंपाउंडर की मिली लाश ; आत्महत्या या हत्या जांच के बाद होगा खुलासा

Add

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश महिला महाविद्यालय के पास स्थित आरआर पॉली क्लिनिक के निर्माणाधीन ऊपरी तल्ले पर एक युवक का शव बरामद किया गया. मृत युवक गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र निवासी नागेन्द्र कुशवाहा का 25 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार बताया जाता है. जो क्लिनिक पिछले चार वर्षों से कंपाउंडर का काम करता था. शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह एवं नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और नर्सिंग होम संचालक से पूछताछ की. जिसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए.

इस मामले में नर्सिंग होम संचालक ने बताया कि मंगलवार की रात कन्हैया अपने कमरे से लापता था. काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें वह सीढ़ियों से छत की ओर जाते दिखाई दिया. जिसके बाद स्टाफ जब छत पर पहुंचे तो वह बालू पर मृत अवस्था में मिला. उसके गले में गमछा लिपटा हुआ था. वही जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कन्हैया कुमार ने आत्महत्या से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसका सिवान जिले की एक युवती से प्रेम संबंध था. बताया जाता है. उस युवती ने ही नर्सिंग होम के नंबर पर फोन कर उससे बात कराने को कहा था, जिसके बाद स्टाफ उसकी तलाश में जुटे और घटना का खुलासा हुआ. वही जब पुलिस उसे नंबर पर संपर्क कर रही है तो वह नंबर बंद बता रहा है. वहीं नगर थाना में संचालक तथा मृतक के पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़