विवाहिता की हत्या कर ससुराल वाले हुए फरार; नामजद प्राथमिकी दर्ज

विवाहिता की हत्या कर ससुराल वाले हुए फरार; नामजद प्राथमिकी दर्ज

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत कसीना गांव में विवाहिता की हत्या कर ससुराल वाले फरार हो गए और इसकी सूचना उसके मायके वालों को दे दी. सूचना के बाद जब वे लोग उसके घर पहुंचे तो घर को खुला छोड़ ससुराल वाले फरार हो चुके थे. मृत महिला गड़खा थाना क्षेत्र के कसीना गांव निवासी मनीष सिंह की 24 वर्षीय पत्नी हिना सिंह बताई गई है. जो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव निवासी हरेश्वर सिंह की पुत्री थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे मायके वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

 

इस संबंध में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतका के भाई और चाचा ने बताया कि वर्ष 2018 में दान-दहेज के साथ धूमधाम से उसकी शादी की गई थी. शादी के बाद लगातार उसका पति पैसे की मांग करता था और मारपीट भी करता था. आज सुबह उसके पति के द्वारा फोन पर सूचना दी गई की हिना की तबीयत ज्यादा खराब है. जब वे लोग उसके घर पहुंचे तो देखा कि पलंग के नीचे हिना का शव पड़ा है और उसके गले में फंदे का दुपट्टा लगा हुआ है. जबकि, आधा दुपट्टा पंखे से लटक रहा है. उन लोगों ने आरोप लगाया है कि हो ना हो प्रताड़ित कर फंदा लगाकर उसकी हत्या की गई है और ससुराल वाले फरार हो गए हैं. वहीं इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़