
CHHAPRA DESK – सारण जिला के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा-मढ़ौरा मुख्य पथ पर आज देर रात्रि शव यात्रा में शामिल एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसके कारण बस में सवार एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि शव लेकर सेमरिया घाट जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. मृत व्यक्ति की पहचान मढौरा थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव निवासी स्वर्गीय सूर्य सिंह के 80 वर्षीय पुत्र शिवाजी सिंह के रूप में की गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव से एक बस शव लेकर सेमरिया घाट के लिए निकली थी. रास्ते में रामपुर कला के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क पर पलट गई. इस हादसे के बाद बस में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया गया. अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ इकबाल अंसारी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां शिवाजी सिंह की मौत हो गई है. इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है.

![]()

