
CHHAPRA DESK – छपरा शहर में जल जमाव की समस्या के निराकरण को लेकर जिलाधिकारी ने समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में बीते वर्ष जलजमाव की समस्या पर चर्चा कर इस वर्ष जलजमाव की समस्या ना हो इसके लिए विचार-विमर्श कर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. डीएम वैभव श्रीवास्तव के द्वारा खनुआ नाला के शेष निर्माण कार्य को 15 अप्रैल तक पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं सम्पूर्ण खनुआ नाला की पूरी उड़ाही 30 अप्रैल तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया है.

डीएम ने कहा कि शहर के सभी सहयोगी नालों की भी पूरी सफाई 30 अप्रैल तक सुनिश्चित करें. नालों की सफाई के लिये खंड वार पर्यवेक्षण के लिये पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश तथा सफाई कराने के उपरांत सोशल ऑडिट के तहत स्थानीय निवासियों का फीडबैक दर्ज करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जल निकासी के सभी आउटलेट / कलवर्ट की पर्याप्त सफाई सुनिश्चित करना सुनिश्चित करें.

सभी सहयोगी नाले के खनुआ नाला / स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के मुख्य नाले में जंक्शन पॉइंट पर चैम्बर के साथ साथ जाली लगाने का निर्देश दिया गया ताकि पॉलिथीन एवं अन्य कचरे को मुख्य नाले में जाने से रोका जा सके. आईपीएस 1 के पास के स्लुईस गेट की मरम्मती बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में नगर आयुक्त, बुडको के कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

![]()

