इस वर्ष होने वाली थी शादी ; प्रेम प्रसंग में छात्रा ने दुपट्टे के सहारे लटक कर दे दी जान

इस वर्ष होने वाली थी शादी ; प्रेम प्रसंग में छात्रा ने दुपट्टे के सहारे लटक कर दे दी जान

CHHAPRA DESK –   बीए की छात्रा थी दुलारी. मां बाप की भी दुलारी थी. मेहनत मजदूरी कर मां-बाप ने उसे बीए तक की तालीम दिलाई. अब शादी करने की बारी थी. शादी भी ठीक हो गई. इस वर्ष शादी होने वाली थी लेकिन माता-पिता के कन्यादान का अरमान अधूरा रह गया. छात्रा ने घर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. कुछ देर बाद जब उसकी छोटी बहन उसे देखने गई तो देखा कि वह दुपट्टे के सहारे लटक रही है. तब उसने पड़ोसियों को सूचना दी. सूचना के बाद उसके माता-पिता दोनों घर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई. मृत छात्रा जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी पीतांबर राय की 18 वर्षीय पुत्री रामदुलारी कुमारी बताई गई है. पिता प्राइवेट स्कूल में गाड़ी चला कर रोजी-रोटी कमाते हैं.

वही मां खेतों में काम करती है. आज भी उसके पिता विद्यालय की गाड़ी लेकर बच्चों को लाने ले जाने में व्यस्त थे. तभी उन्हें सूचना मिली और वह भागे-भागे घर पहुंचे. वही उसकी मां भी खेत का काम छोड़कर रोती-पीटती घर पहुंची और घर का नजारा देखकर घर परिवार के अरमान पर पानी फिर गया. जिसके शादी की वे लोग तैयारी कर रहे थे, वह मर चुकी थी. इस घटना के बाद उसके माता-पिता जहां सकते में हैं. वही गांव में दबी जबान से या चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में उसके द्वारा खुदकुशी किया गया है. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. बता दें कि रामदुलारी चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी.

Loading

79
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़