CHHAPRA DESK – सारण जिला के पटेढा-नगरा पथ पर बीते दिन हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत पटना में उपचार के दौरान हो गई. उसके मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी 24 वर्षीय साहब आलम उर्फ रेहान बताया गया है. उसकी सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान पटना एम्स में मौत हुई है.

जानकारी के अनुसार रेहान 24 मार्च की देर शाम नगरा से स्मार्ट प्वाइंट में काम कर बाइक से अपने घर लौट रहा था, उसी क्रम में पटेढा-नगरा पथ स्थित रेलवे ढाला के समीप किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसकी सूचना मिलने पर परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना ले गए वह पिछले 10 दिनों से पटना एम्स अस्पताल में भर्ती था. अंततः इलाज के क्रम में उसकी बीती देर रात्रि मौत हो गई.

![]()

