
CHHAPRA DESK – जेसीबी चालक के घर लौटने के दौरान बदमाशों ने घेर कर लूटपाट करना शुरू कर दिया. उस दौरान जेसीबी चालक के पॉकेट में मात्र चार से पांच सौ रुपए ही थे. यह देखकर बदमाशों ने गुस्से में आकर उसके गले पर धारदार हथियार सवार कर वह रुपए भी लूट लिए. घटना कोपा थाना क्षेत्र के हसुलाही गांव के समीप की है. जख्मी युवक कोपा थाना क्षेत्र के कुमना गांव निवासी बलिराम सिंह का 35 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह बताया गया है. जाते-जाते बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर उसे धमकाया भी कि शोर मचाने या पुलिस में शिकायत करने के बाद वे लोग उसे जान से मार देंगे.

जिसके बाद जख्मी युवक इतना डर गया कि उसके द्वारा इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. फिलहाल जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी है. पीड़ित का परिवार डरे सहमे है. इस संबंध में जख्मी के द्वारा बताया गया कि वह जेसीबी चलाने का काम करता है. जेसीबी लेकर जलालपुर गांव गया था, जहां जेसीबी को उसके मालिक के यहां खड़ी कर वह पैदल घर लौट रहा था. उसी बीच अज्ञात बदमाशों के द्वारा उसके गले के पास चाकू से वार कर पॉकेट में बचे चार-पांच सौ रुपए भी लूट कर ले गए.

![]()

