
CHHAPRA DESK. सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत उपचार के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में हो गई. मृत्यु वृद्ध की पहचान जिले के गड़खा थाना अंतर्गत रामपुर बथानी गांव निवासी परमा यादव के 57 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार यादव के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सड़क पार करने के दौरान किसी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में उन्हें गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर स्थल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं घटना के बाद परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.

![]()

