
CHHAPRA DESK – सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने आज सभी आयल कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में गैस वितरण से संबंधित प्राप्त शिकायतों का 24 घंटे के अंदर हर हाल में निराकरण करने का सभी संबंधित आयल कंपनी के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया. वहीं गैस डिलीवरी के बैकलॉग को कम कर प्रतीक्षा समय को कम करने का सभी कंपनी को निर्देश दिया गया. जिसके लिये एक कंपनी की विभिन्न एजेंसियों के बीच दैनिक स्तर पर सिलिंडर स्टॉक के युक्तियुक्त वितरण हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

अद्यतन जिला आपूर्ति नियंत्रण कक्ष में प्राप्त 632 शिकायतों में से 574 शिकायतों का निष्पादन किया गया है तथा शेष लंबित 58 शिकायतों का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया है. वहीं सभी गैस ऐजेंसी पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी / पुलिस बल की उपस्थिति का प्रतिदिन रिपोर्ट लेने का निर्देश दिया गया. रसोई गैस से संबंधित समस्या को लेकर शिकायत जिला उत्पाद नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06152 245023 या 245026 पर दर्ज करायें. यह नियंत्रण कक्ष प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक कार्यरत है.

● बैठक में जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, IOCL/BPCL/HPCL के प्रतिनिधि, वरीय प्रबंधक, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन आईओसीएल, पीएनजी का काम कर रही विभिन्न एजेंसी के प्रतिनिधि तथा सभी प्रखंड आपूर्त्ति पदाधिकारी उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी जुड़े थे.

जिले में पीएनजी के कनेक्शन में तेजी लाने का स्पष्ट निदेश
जिले में पीएनजी के कनेक्शन में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है. इसके लिये सभी संवेदक मानव बल में वृद्धि लाकर समयबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया गया. अद्यतन जिला में 11022 घरों में हुआ है पीएनजी का कनेक्शन दिया जा चुका है.

![]()

