
CHHAPRA DESK – सारण जिला अंतर्गत रिविलगंज बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को चकमा देकर लाखों रूपए मुल्य के आभुषण ले उड़े. बदमाश करीब साढ़े नौ लाख रुपए की आभुषण ले भागे हैं. घटना बीते दिन की बतायी जाती है. घटना के बाद आसपास बाजार में हड़कंप मच गया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हर एंगल पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक बदमाश ग्राहक बनकर श्रीज्वेलर्स दुकान में प्रवेश किया था. जहां दुकानदार से सोने का लॉकेट दिखाने को कहा गया. ग्राहक के मांग पर दुकानदार द्वारा सोने के लॉकेट दिखाने कि लिए आभूषण का डब्बा निकालकर काउंटर पर जैसे ही रखा कि बदमाश आभूषण सहित डब्बा लेकर फरार हो गये.

इस संबंध में दुकानदार सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि घटना के समय दुकान में मेरे साथ एक छोटा लड़का ही था. मेरा बेटा जो ज्यादातर दुकान संभालता है वह दोपहर में खाना खाने के लिए घर गया था. उसी दौरान एक बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किया और आभूषण दिखाने को कहा. बदमाश ने मेरे साथ बैठा छोटे बच्चे को गुटखा लाने के लिए दुकान से बाहर भेज दिया. वह आभूषण दिखाने के लिए डब्बा निकला तब तक बदमाश आभूषण सहित डब्बा लेकर भाग गये. उसके बाद हल्ला मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर आये. उन्होंने बताया कि एक बदमाश दुकान में प्रवेश किया था जबकि दो अन्य बाहर मोटरसाइकिल लगा खड़े थे. उन्होंने बताया कि बदमाश करीब साढ़े नौ लाख रुपए मुल्य के सोने की आभूषणों को लेकर भागे हैं. दिन दहाड़े बाजार क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में भय एवं आक्रोश व्याप्त है.

![]()

