भीषण सड़क हादसा में बाइक सवार दो युवकों की मौत ; एक सिवान का रहने वाला दूसरे की पहचान बाकी

भीषण सड़क हादसा में बाइक सवार दो युवकों की मौत ; एक सिवान का रहने वाला दूसरे की पहचान बाकी

 

CHHAPRA / SIWAN DESK –   सारण जिला अंतर्गत एकमा थाना क्षेत्र में मांझी–एकमा–बरौली स्टेट हाईवे-96 स्थित गंजपर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मृतकों में एक युवक की पहचान उसके पास मौजूद आधार कार्ड के आधार पर सिवान जिले के महम्मदपुर पट्टी निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है, जबकि बाइक पर सवार दूसरे युवक की भी मौत हो गई.

Add

दूसरे युवक के शव की पहचान में पुलिस जुटी है. बताया गया है कि मांझी के तरफ से बाइक सवारी युवक एकमा की तरफ आ रहे थे. जबकि अनियंत्रित बोलेरो एकमा से मांझी की तरफ जा रही थी. तभी गंजपर गांव स्थित यशोदा भारत गैस गोदाम के समीप यह सड़क दुर्घटना हो गई. सूचना मिलते ही एकमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और शोक का माहौल देखा गया.

Loading

81
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़