गर्भवती जांच शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता में मारपीट ; जांच में जुटी पुलिस

गर्भवती जांच शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता में मारपीट ; जांच में जुटी पुलिस

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत मशरक सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के दौरान स्वास्थ्य कर्मी और आशा कर्मी के बीच मारपीट हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई. मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम तो आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया. मौके पर 112 पुलिस टीम ने आरोपी स्वास्थ्य कर्मी को लेकर थाना चली गई. आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि आशा गर्भवती महिला की स्वास्थ्य जांच को पर्ची लेकर काउंटर पर पहुंची और पंजीकरण को बोला, उसी बात को लेकर बकझक हुई और स्वास्थ्य कर्मी ने आशा कार्यकर्ता के साथ हाथापाई और मारपीट कर दी. जिससे परिसर में अफरातफरी मच गई.

 

वहीं आशा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गई. इस मामले में प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप से जानकारी ली गई तों उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है यदि ऐसा मामला सामने आता है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे महिलाओं को गांवों से स्वास्थ्य जांच के लिए सीएचसी परिसर लाती है पर स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी और लापरवाही से उन्हें परेशानी होती है. उन्होंने बताया कि परिसर के नीचे वालें परिसर में विवाद हुआ और स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा दबंगई दिखाते हुए परिसर के उपर तल्ले में पहुंच धमकी दी गयी और अभद्र व्यवहार किया गया, वहीं मारपीट की गयी.

 

Loading

75
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़