
CHHAPRA DESK – रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05047/05048 बनारस-कोलकाता-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा जो कि छपरा से होकर चलेगी. यह गाड़ी बनारस से 14, 21 एवं 28 अप्रैल दिन मंगलवार को तथा कोलकाता से 15, 22 एवं 29 अप्रैल दिन बुधवार को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा. गाड़ी संख्या 05048 बनारस-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 14, 21 एवं 28 अप्रैल दिन मंगलवार को बनारस से 10.45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जं से 11.00 बजे, औंड़िहार से 11.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.40 बजे, बलिया से 13.40 बजे, रेवती से 14.18 बजे, सुरेमनपुर से 14.34 बजे, छपरा से 15.10 बजे, दिघवारा से 15.44 बजे, सोनपुर से 16.10 बजे, हाजीपुर से 16.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 17.12 बजे, बरौनी से 19.15 बजे, किऊल से 20.47 बजे, झाझा से 22.35 बजे, जसीडीह से 23.10 बजे, मधुपुर से 23.37 बजे, दूसरे दिन चित्तरंजन से 00.32 बजे, आसनसोल से 01.07 बजे, दुर्गापुर से 01.40 बजे, बर्द्धमान से 03.18 बजे, बैण्डेल से 04.30 बजे तथा नैहाटी से 05.05 बजे छूटकर कोलकाता 06.15 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 05047 कोलकाता-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15, 22 एवं 29 अप्रैल दिन बुधवार को कोलकाता से 08.25 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 09.25 बजे, बैण्डेल से 09.54 बजे, बर्द्धमान से 11.02 बजे, दुर्गापुर से 12.13 बजे, आसनसोल से 12.48 बजे, चित्तरंजन से 13.14 बजे, मधुपुर से 13.53 बजे, जसीडीह से 14.18 बजे, झाझा से 15.45 बजे, किऊल से 16.30 बजे, बरौनी से 18.35 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.32 बजे, हाजीपुर से 21.05 बजे, सोनपुर से 21.17 बजे, दिघवारा से 21.42 बजे, छपरा से 23.20 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.07 बजे, रेवती से 00.23 बजे, बलिया से 01.04 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.02 बजे, औंड़िहार से 03.02 बजे तथा वाराणसी जं से 03.50 बजे छूटकर बनारस 04.15 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल22 कोच लगाये जायेंगे.

![]()

