सारण के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता

सारण के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता

CHHAPRA DESK –   बिहार लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा सारण जिला के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. यह परीक्षा तीन चरणों में होगी. प्रत्येक चरण में 14940 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. प्रथम चरण की परीक्षा 14-15 अप्रैल, द्वितीय चरण की परीक्षा 17-18 अप्रैल तथा तृतीय चरण की परीक्षा 20-21 अप्रैल को आयोजित होगी. प्रत्येक चरण में तीन पालियों में परीक्षार्थी जेनरल लैंग्वेज, जेनरल स्टडीज एवं जेनेरल एप्टीट्यूड विषय की परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर 43 स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, 18 जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा 07 सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किये गये है.

Add

प्रतिदिन प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्याह्न तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 02:30 बजे अपराह्न से 04:30 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी. प्रथम पाली के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश 08 बजे पूर्वाह्न से 09 बजे पूर्वाह्न तक तथा द्वितीय पाली के लिये प्रवेश 01 बजे अपराह्न से 1:30 बजे अपराह्न तक होगी. किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलक्यूलेटर, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, व्हाइटनर, इरेज़र, कलाई घड़ी आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा कक्ष में होगा बॉयोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था होगी.

सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी एवं सतत वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी होगी. परीक्षा के स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर सभी केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफ़िंग की गई. जिसमें सभी केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित थे.

Loading

81
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़