शहर में चाकूबाजी ; बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक के ऊपर किया चाकू से जानलेवा हमला

शहर में चाकूबाजी ; बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक के ऊपर किया चाकू से जानलेवा हमला

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी मेन रोड पर आज देर शाम हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं सूचना के बाद भगवान बाजार थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जख्मी से पूछताछ कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. चाकू लगने से जख्मी युवक दिलीप झा का 24 वर्षीय पुत्र चंदन झा बताया गया है. जो कि किसी दूसरे जिले का बताया जा रहा है और फिलहाल भगवान बाजार थाना अंतर्गत टक्कर मोड़ मोहल्ला में किराये पर रह रहा है. जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा शीघ्र ही सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

घटना गुदरी में रोड स्थित राजेंद्र कॉलेज द्वार के सामने की है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी के द्वारा बताया गया कि बाइक सवार दो युवकों के द्वारा उसके ऊपर चाकू से हमला किया गया और वह चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन कोई बचाने नहीं आया. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सुब्रत कुमार के द्वारा बताया गया कि एक चाकू उसके सीने पर और दूसरा चाकू उसके बाजू पर लगा है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगलाने और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़