
CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार मोहल्ला में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके द्वारा चाकू से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है. जख्मी व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला निवासी मोईनू जुमा का 45 वर्षीय पुत्र आफताब आलम बताया गया हैं. मोहल्ले में मारपीट के बाद उसके घर वालों के द्वारा इस घटना की सूचना 112 डायल पुलिस को दी गई. सूचना के बाद 112 डायल पुलिस शीघ्र ही मौके पर पहुंची तब तक मामला शांत हो गया.

जिसके बाद जख्मी को 112 डायल पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. इस संबंध में जांच पड़ताल के लिए पहुंचे भगवान बाजार थाना अध्यक्ष ने जख्मी आफताब आलम से पूछताछ कर घटना के विषय में जानकारी हासिल की. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

![]()

