
CHHAPRA DESK – श्याम और हुसैन दोनों पड़ोसी होने के साथ दोस्त भी थे. आज खेत से फसल की दवनी कराकर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे. उसी बीच अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से उसमें दबकर दोनों दोस्तों की मौत मौके पर हो गई. दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा. वहीं सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर दोनों ही शवों कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए रात्रि में ही सदर अस्पताल भेजा, जहां शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

घटना मांझी थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर सरेह की है. मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के भट्टा गांव निवासी सलीम मियां का 25 वर्षीय पुत्र अली हुसैन एवं उमाशंकर रावत का 19 वर्षीय पुत्र श्यामसुंदर रावत बताए गए हैं. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान दोनों मृतकों के परिवार वालों ने बताया कि वे लोग पड़ोसी है और दोनों दोस्त है. गेहूं की दवनी कराकर दोनों ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रहे थे. उसी बीच मोहम्मदपुर सरेह में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण उसमें दबकर दोनों की मौत हुई है. वहीं चालक भाग निकला है. सदर अस्पताल में दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे उनके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

![]()

