
CHHAPRA DESK – छपरा जंक्शन जीआरपी थाना से बीते दिन फरार हुए शातिर चोर सोनू कुमार माली को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई को रेल एसपी वीणा कुमारी के निर्देश पर की गई. उनके निर्देश पर रेल डीएसपी मोहम्मद शाहकार खां के नेतृत्व में सोनपुर व छपरा रेल थाना की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को आखिरकार गिरफ़्तार कर लिया. इस सन्दर्भ मे रेल डीएसपी ने बताया की फरार होने के बाद पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों दाउदपुर, दिघवारा और सोनपुर में पूरी रात सघन छापेमारी की. उस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सोनपुर क्षेत्र में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो आरोपी ने एक बार फिर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की और भागने लगा. हालांकि, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच छपरा जीआरपी थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने ने बताया कि सोनू कुमार माली एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी से कई लंबित मामलों के खुलासे हो रहे है.इधर इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है. रेल एसपी ने बताया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.टीम मे दीपक कुमार मिश्र, संदीप कुमार, प्रकाश रंजन, राकेश कुमार,राज किशोर चौधरी, मनोज कुमार, रामकुमार यादव, धीरज कुमार, उतम कुमार शामिल थे.

![]()

