फिर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या ; पंखे के सहारे फंदे से लटकी मिली लाश

फिर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या ; पंखे के सहारे फंदे से लटकी मिली लाश

 

CHHAPRA /GOPALGANJ DESK – सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजौली गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या की जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकते हुए पाया गया है. इस घटना की सूचना के बाद उसके मायके वाले घर पहुंचे तब तक ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके थे. मृत महिला पानापुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी बबलू महतो की 20 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी बताई गई है जो कि गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत खुमारीपुर गांव निवासी अच्छे लाल महतो की पुत्री थी.

जिसकी शादी वर्ष 2024 में हुई थी. शादी के बाद दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे. इस घटना की सूचना गांव वालों के द्वारा मृतका के मायके वालों को दी गई. सूचना के बाद वे लोग गोपालगंज से छपरा पहुंचे तो देखा कि अनिता के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके हैं. उनकी शिकायत के बाद पानापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

इस संबंध में मृत महिला के पिता के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा वर्ष 2024 में अपनी पुत्री अनिता की शादी पानापुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी बबलू महतो के साथ धूमधाम से की थी. शादी से लेकर अब तक समय-समय पर उनकी मांग को पूरा करने में उनके द्वारा अब तक ₹5 लाख दिया जा चुका है. जबकि ससुराल वाले और पैसे की मांग कर रहे थे और इस दहेज को लेकर उन लोगों ने फांसी लगाकर उनकी पुत्री की हत्या की है. इस मामले में मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Loading

579
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़