
CHHAPRA DESK – छपरा शहर के प्रसिद्ध हार्डवेयर व्यवसायी की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई. मृत व्यवसायी जिले के कोपा थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण यादव के 57 वर्षीय पुत्र भरत प्रसाद यादव बताए गए हैं. जो कि छपरा शहर स्थित सारण हार्डवेयर के संचालक थे. उनकी मौत के बाद घर परिवार एवं गांव में कोहराम मच गया. वहीं हार्डवेयर व्यवसाईयों में उनकी मौत से शोक की लहर है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भारत प्रसाद आज सुबह फसल कटनी को लेकर गांव से रेलवे लाइन पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गये. जिसके कारण गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

उनके मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया. वही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. काफी संख्या में ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे. सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि वह फसल कटवाने के लिए जा रहे थे. गांव स्थित रेलवे लाइन पार करते समय बीच किसी ट्रेन के झटके से वह गिरकर घायल हो गए और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है.

![]()

