बिजली संकट पर फूटा लोगों का आक्रोश ; पावरग्रिड में तालाबंदी की दी चेतावनी

बिजली संकट पर फूटा लोगों का आक्रोश ; पावरग्रिड में तालाबंदी की दी चेतावनी

CHHAPRA DESK –  तपती गर्मी के बाद बिजली कटने और लो वोल्टेज की भी समस्या शुरू हो गई है. आज जिले के मशरक नगर पंचायत में भीषण गर्मी में बिजली की कटौती को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा. विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में चेयरमैन सोहन महतो, उप चेयरमैन प्रतिनिधि अमित सिंह, बीतन सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे. इस दौरान चेयरमैन सोहन महतो ने कहा कि प्रखंड में जानबूझकर बिजली आपूर्ति में कटौती की जा रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. उन्होंने मांग की कि नगर पंचायत के सभी वार्डों को शहरी फीडर से जोड़ा जाए,

 

Add

ताकि लोगों को शहर जैसी निर्बाध बिजली मिल सके. वहीं उप चेयरमैन प्रतिनिधि अमित सिंह ने सवाल उठाया कि जब नगर पंचायत की जनता नियमित रूप से टैक्स दे रही है, तो उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों जैसी बिजली क्यों मिल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब से जेई विवेक कुमार ने पदभार संभाला है, तब से बिजली आपूर्ति लगातार घटती जा रही है. जेई विवेक कुमार ने बताया समस्या उच्च स्तर से संबंधित है और जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया.

Loading

79
E-paper Social ब्रेकिंग न्यूज़