CHHAPRA DESK – सारण जिला अंतर्गत मशरक के बेन छपरा गांव के हलवाई की पीट-पीट कर निर्मम तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है. वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप उसे साटा पर ले जानें वालें उसके साथियों पर ही लगाया हैं. हालांकि साटा पर बुला ले जाने वाला हलवाई साथी फरार बताया गया है. वहीं परिजनों ने आक्रोशित होकर शव को थाना परिसर के सामने मुख्य सड़क पर रख आवागमन बाधित कर दिया और पुलिस के द्वारा समुचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. मौके पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों ने दल बल के साथ स्थानीय लोगों की मदद से आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर कर शव को सड़क से हटवाया और आवागमन चालू कराया.

वहीं डीएसपी श्री सुधांशु ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा आवेदन दिया गया है जिस पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया की जा रही है. वहीं आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मृतक बेन छपरा गांव निवासी संत कुमार साह का 30 वर्षीय पुत्र गजेन्द्र कुमार साह बताया गया है. मृतक के पिता ने आवेदन में बताया गया कि सढ़वारा के शत्रुध्न साह के द्वारा उनको साटा पर शादी समारोह में डुमरसन ले जाया गया था. फोन कर घर पर बताया गया कि वह गंभीर रूप से घायल हैं जब परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक पहुंचे तब तक चिकित्सक ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया, जहां सदर अस्पताल छपरा में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर जख्म के निशान हैं. इस मामले में अपर थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है. वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो बेटा छोड़ गये हैं. हालांकि यह मामला सड़क दुघर्टना हैं या हत्या का, इसकी जांच पड़ताल चल रही है.

![]()

