मधु मिश्रा हत्याकांड को लेकर विप्र समाज में उबाल ; प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

मधु मिश्रा हत्याकांड को लेकर विप्र समाज में उबाल ; प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर मिश्रटोली में बारात के दौरान अश्लील गीत का विरोध करने वाली साहसी युवती मधु मिश्रा की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. आज गुरुवार को राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा के संयोजक आशुतोष कुमार झा और जिला व्रिप सेवा परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी और संरक्षक मशरक के रिषभ रेस्टोरेंट के संस्थापक युवा समाजसेवी राजीव कुमार पाठक के नेतृत्व में विप्र समाज के कई सदस्य पीड़ित परिवार से मिलने सितलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी तथा 50 हजार रूपए की आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया. इस दौरान विप्र समाज के लोगों ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

नेताओं ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला और सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो “ईंट से ईंट बजा देंगे” और प्रशासन के खिलाफ सड़क से लेकर उच्च स्तर तक संघर्ष किया जाएगा. पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान उपस्थित लोगों ने मधु मिश्रा को साहसी युवती बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज में फैल रही अश्लीलता का विरोध किया था जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. वक्ताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की.

Loading

79
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़