
CHHAPRA DESK – सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में एक युवक का शल लोहे के एंगल से गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया गया. अब यह जांच का विषय है कि उसके द्वारा खुदकुशी किया गया या मामला हत्या का है. हालांकि घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते पहुंचे और उसकी मौत पर संदेह व्यक्त किया. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोहे के एंगल के साथ गमछे के सहारे लटक रहे युवक को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक की पहचान जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजा राय के 26 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार राय के रूप में की गई है.

स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि वह डेरनी बाजार कुछ काम करता था, जहां उसका शव बाजार स्थित एक लोहे के एंगल में भगवा गमछा के सहारे लटकते हुए पाया गया. इस संबंध में परिवार वालों ने इस मामले को संदेह जताया, जिसको लेकर सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड का गठन कर तीन चिकित्सकों की टीम के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया है. अब सब की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है जिससे पता चलेगा कि उसके द्वारा आत्महत्या की गई है या मामला हत्या का है.

![]()

