गोलीकांड में गंभीर भाजपा नेता के बहनोई की भी इलाज के दौरान हुई मौत

गोलीकांड में गंभीर भाजपा नेता के बहनोई की भी इलाज के दौरान हुई मौत

SIWAN DESK –  सिवान जिला अंतर्गत यह बीते 29 अप्रैल की देर शाम रोड रेज की घटना में बदमाशों ने हर्ष सिंह और उनके पिता चंदन सिंह को गोली मार दी थी. इस हमले में हर्ष सिंह की मौत सदर अस्पताल में ही हो गई थी. जबकि गंभीर रूप से घायल चंदन सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान आईजीएमएस अस्पताल में आज संध्या पहर उनकी मौत हो गई है. बताते चलें कि रोड रेज के दौरान साइड लेने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी. इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने कार्रवाई में छोटू यादव का हाफ एनकाउंटर किया गया, जबकि सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.

वहींं मुख्य आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. विदित होकर बीते 29 अप्रैल की देर संध्या सिवान के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी, मनोज कुमार सिंह के बहनोई चंदन कुमार सिंह एवं उनके भांजे हर्ष सिंह को अपराधियों ने गोली मार दिया था. दोनों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हर्ष की मौत हो गई जबकि उसके पिता चंदन सिंह को बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया है. जहां, आज उपचार के दौरान पटना के आईजीएमएस में मौत हुई है.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़