तेज रफ्तार का कहर : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत

तेज रफ्तार का कहर : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हुई है. पहली घटना जिला के गड़खा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ व्यक्ति की मौत गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. मृतक की पहचान जिले के गड़खा थाना अंतर्गत मरीचा गांव निवासी देवेंद्र कुमार पाठक के 41 वर्षीय पुत्र बृजभूषण कुमार पाठक के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

जबकि, दूसरी घटना जिले के तरैया थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सड़क पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के तरैया थाना अंतर्गत छपिया बिंद टोली गांव निवासी शिवजी प्रसाद के 31 वर्षीय पुत्र बलिराम कुमार प्रसाद के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह सुबह में घर से बाहर किसी कर से गया था. उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. जिसके कारण उसके सिर व चेहरे पर गंभीर जख्म बने. जब तक इस अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़